7th Pay Commision:प्रमोशन न्यूज-शासकीय कर्मचारियों को मिलेंगे सभी लाभ,मुख्यमंत्री बोले-पदोन्नति,रुका DA,वेतन वृद्धि समेत ये मांगे होंगी पूरी

Shri Mi
3 Min Read

भोपाल-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शासकीय सेवकों की पदोन्नति का सर्वसम्मत समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा। कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जो अब धीरे-धीरे सुधर रही है, आर्थिक स्थिति बेहतर होते ही सभी शासकीय सेवकों को उनके रूके हुए पूरे लाभ मिलेंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने अभिनंदन भी किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक, शिव चौबे, आलोक वर्मा, श्री राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार भी उपस्थित थे।CGWALL News के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग हैं तथा शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है। आत्मनिर्भर म.प्र. का रोडमैप तैयार है। नए वर्ष में हम सब संकल्प लें कि इसे तेजी से क्रियान्वित कर म.प्र. को आत्मनिर्भर तथा देश में अग्रणी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को कोरोना से बचाया

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि कोरोना काल में श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। श्री चौहान ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता से दिन-रात काम करते हुए प्रदेश को कोरोना के संकट से बचाया है।

कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्यरत

श्री नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने लगातार प्रगति की है। जब प्रदेश का इतिहास लिखा जाएगा तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पहले के काल और बाद के काल की तुलना की जाएगी।

सभी जायज मांगे पूरी होंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान से कर्मचारियों ने रूकी हुई पदोन्नति करने, रुका हुआ महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि देने, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा सभी कर्मचारियों को 03 उच्चतर वेतनमान दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

स्वास्थ्य सतर्कता केन्द्र का शुभारंभ किया

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य सतर्कता केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र में स्वास्थ्य जांच के लिए ऑक्सीमीटर, बी.पी. मशीन, ग्लूकोमीटर, वेपराइजर, थर्मल स्कैनर आदि रखे गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close