देश में 22 को आएँगे राम पथारेंगे अपने घर…बिलासपुर में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव…घर से मंदिर तक रोशनी में डूबा शहर

Editor
3 Min Read

बिलासपुर—देश समेत बिलासपुर में भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा ‘‘रामोत्सव’’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। घर से लेकर मंदिर तक भगवान राम का दीपोत्सव के साथ स्वागत किया जाएगा। 22 जनवरी को भगवान राम अपने घर प्रवेश करेंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम जिला से लेकर विकासखण्ड स्तर और गांव तक किया जा्एगा। मानसमंडलियां आकर्षण प्रस्तुति देंगी। इशी क्रम में तिलकनगर स्थित राम मंदिर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश समेत बिलासपुर में भी राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला और  विकासखण्ड स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने कार्यक्रम का सफल आयोजन के मद्देनजर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के तिलकनगर स्थित राम मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से ही रामायण मंडलियां कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। तिलकनगर स्थित राम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बिल्हा विकासखण्ड के राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी और तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में विकाखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी है।

कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंच और  पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया गया है। अवनीश शरण ने 22 जनवरी को  जिला और विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों,धार्मिक ट्रस्टों,मंदिर समितियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के किसी एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान और लाईटिंग व्यवस्था का निर्देश दिया।

 

मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई

कलेक्टर ने बताया कि मंदिरों में मकर संक्रांति के दिन से ही साफ सफाई की जा रही है। आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके आलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत को घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।

close