बिलासपु—रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान बलात्कार और अपहरण मामले के अलावा कच्ची शराब बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बलत्कार के आरोपी को पुलिस ने करैहापारा और अवैध शराब बिक्री के आरोपी को गोसाईपारा से घेराबन्दी कर धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है।
दो लीटर शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि मुखबीर की खबर पर कोटा पुलिस टीम ने शराब की अवैध बिक्री मामले में घेराबन्दी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम सूचना पर गोसाईपारा गाँधीनगर में धावा बोला। पुलिस ने रेड कार्यवाही के दौरान संदेही राजेन्द्र बंजारे को पकड़कर पूछताछ की गयी। छानबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस ने शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को पकड़ा है। थाना क्षेत्र के करैहापारा निवासी आरोपी का नाम दिव्यांशू साहू है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करैहापारा रतनपुर का रहने वाला दिव्यांषु साहू से 2022 में कॉलेज पढ़ाई के दौरान हुई। पहचान के बाद 2022 से दिव्यांशु साहू ने उसके घर आना जाना शुरू किया।
पीड़िता ने बताया कि दिव्यांशु ने शादी का झाँसा देकर 2022 से 15 जनवरी 2024 तक जब तब लगातार शारीरिक संबंध बनाया। दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। मामले को विवेचना में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी दिव्यांशु साहू को घेराबन्दी कर धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।