बालिका का अपहरण के बाद बलात्कार…पुलिस ने बालिका को किया बरामद…आरोपी सूर्यकांत को गिरफ्तार कर भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…सिरगिट्टी पुलिस ने  शादी का झांसा देकर बेटी का अपहरण और फिर शारीरिक शोषण के आरोपी को पतासाजी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (2),(ढ)  और पास्को एक्ट 04,06 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय को पुलिस ने सुपुर्द किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सूर्यकांत सूर्यवंशी है। आरोपी देवार मोहल्ला सिरगिट्टी का रहने वाला है। 
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2023 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक पुत्री का किसी  ने अपहरण कर लिया है। अपराध दर्ज कर मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। खोजबीन के दौरान पुलिस ने बालिका को संदेही सूर्यकांत सूर्यवंशी के पास से बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौारन पीडिता का धारा 161 के तहत बयान लिया गया। बालिका ने बताया कि आरोपी सूर्यकांत सूर्यवंशी ने शादी का झांसा देकर अपहरण किया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पूछताछ के दौरान आरोपी सूर्यकांत ने भी बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया। कबूलनामा के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद बालिका को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
close