बलात्कार पीड़िता ने कोर्ट को बताया…तीन बार कराया गर्भपात…परिवाद और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बलात्कार मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेन्द्र दुबे  बाजारपारा कोटा का रहने वाला है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोटा पुलिस ने पीड़ित महिला की परिवाद और कोर्ट के आदेश पर जांच पड़ताल के बाद बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी राजेंद्र दुबे का पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोपी का पीडित से 22 साल का पुराना पचियय था। दोनो एक दूसरे को  जानते- पहचानते थे।

जांच में पाया गया कि आरोपी राजेंद्र दुबे पीडिता की मां को कहा कि पीडिता को पसंद करता है। लेकिन पीड़िता ने राजेन्द्र दुबे को प्यार मोहब्बत होने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी राजेंद्र ने पीड़िता के साथ अश्लील गाली गलौच और मारपीट किया। बावजूद इसके आरोपी ने सालों से परिचय हवाला देकर जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाया। साथ ही शादी का झांसा भी दिया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबध बनाता रहा। इस दौरान जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मां-बहन कि गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया। इसके अलावा जातिगत गाली गलौच भी किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान राजेन्द्र दुबे ने उसे तीन बार गर्भपात भी कराया। और लगातार गाली गलौच भी करता रहा।

पीडिता के अनुसार करीब 5 साल से आरोपी राजेंद्र दुबे से कोई संपर्क नहीं है। न्यायालय में प्रकरण लगाने के बाद भी आरोपी जातिगत गाली गलौज कर लगातार  परेशान किया। सारी जानकारी के बाद जिला अभियोजन अधिकारी से परामर्श के बाद आरोपी राजेंद्र दुबे के खिलाफ प्रमाण के साथ अपराध कायम किया गया ।

पूछताछ के दौरान कोटा पुलिस ने पीड़िता की बयान दर्ज किया।  इसके अलावा मुलाहिजा भी कराया गया। घटना-स्थल निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। आरोपी राजेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

close