जब चाहा…नाबालिग से बलात्कार किया…फिर मां बाप को घसीटा…लड़की पहुंच गयी थाना…गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–सिटी कोतवाली पुलिस ने साल 2018 से लगातार और अलग अलग स्थान पर बलात रिश्ता बनाने के जुर्म में आरोपी को गिररफ्तार किया है। पीड़िता ने 20 सितम्बर को थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था। खोजबीन के बाद कुम्हारपारा निवासी आरोपी सुलतान के खिलाफ अलग अलग धाराओं अपराध दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ला का रहने वाला सुलतान खान से उसकी जान पहचान थी। साल 2018 में जब 16 साल की थी। आरोपी 6 मई 2018 को घर मिलने आया। अकेला पाकर आरोपी ने बलात शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी कई फोटो भी लिया। इसके बाद से कई बार वीडियो और फोटो वायरल की धमकी देकर देकर अलग अलग स्थानों में रिश्ता बनाया।

इसी क्रम में 4 अगस्त 2023 को आरोपी सुलतान पुराना बस स्टैण्ड शर्मा लॉज लेकर गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। आरोपी ने फिर से मिलने बुलाया। मना करने पर आरोपी ने उसके माता पिता की फोटो में अश्लील शब्द लिखकर मां की मोबाईल मे वाटसअप के जरिए भेज दिया।

20 सितम्बर 2023 को पीडिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376(2)(ढ) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने टीम को रवाना किया गया। आरोपी सुलतान खान कुम्हार पारा करबला से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

close