अपहरण के बाद बलात्कार किया..दोनों बालिकाएं बरामद..विशाखापत्तम फरार होने से पहले ही दोनों गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड में भेजे गए आरोपी

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—–कोनी पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर अपहरण हुई दोनों बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है। छानबीन और पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि युवकों ने लड़कियों का शादी का झांसा देकर अपहरण किया। इसके बाद दोनों ने बलात्कार की घटना को भी अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
   
                   जानकारी के अनुसार थाना पहुंचकर पीड़ित परिजनों ने अलग उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग लड़की गायब हो गयी। पीड़ितों ने बताया कि 14 अक्टूबर 11:30 बजे के आसपास छात्रवृत्ति का फार्म भरने स्कूल गयी। शाम तक घर वापस नहीं आयी। आसपास और रिश्तेदारों के घर पहुंचकर पता लगाया। लेकिन लड़कियां कहीं नहीं मिली।
 
         कोनी पुलिस ने दोनों मामलों में आईपीसी की धारा-363 का अपराध दर्ज किया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। पुलिस कप्तान दीपक झा और अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी कोनी  सुनील कुर्रे की अगुवाई में छानबीन अभियान चलाया गया। 
 
              पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों ने अपहृरण की गयी बालिकाओं को ग्राम सीपत, एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास, रिश्तेदार के मकान में छिपाकर रखा है। दोनों विशाखापट्टम भागने के फिराक में है।
 
              सूचना पुख्ता होते ही पुलिस टीम सीपत रवाना हुई। घेराबंदी कर दोनों बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता बालिकाओं ने बताया कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर अपरहण किया। इस दौरान जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-366, 376, 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त किए मोटर सायकल को भी जब्त किया गया है।
 
             पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम संदीप सूर्यवंशी और आशीष सूर्यवंशीहै। दोनों को  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ अभियान में निरीक्षक सुनील कुर्रे, उपनिरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर, सउनि दिवाकर सिंह, आर.राजेन्द्र चन्द्रा, विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, चन्द्रशेखर सिंह, अमित सिंह, सोमप्रकाश भार्गव, .पांजली सोंचे का विशेष प्रयास सामने आया।
TAGGED:
close