CG-शिक्षकीय पदों पर की जाएगी भर्ती, पात्र सह मैरिट सूची जारी

Shri Mi
1 Min Read

मुंगेली।जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि  स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली में शिक्षकीय पदों शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक), महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी में शिक्षकीय पदों (शिक्षक कला(अंग्रेजी माध्यम) एवं शिक्षक अंग्रेजी(अंग्रेजी माध्यम) एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में शिक्षकीय पदों शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) एवं सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) की पूर्ति के लिए संविदा नियुक्ति हेतु गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरान्त पात्र सह मेंरिट एवं अपात्रों की सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन www.mungeli.gov.in  पर  किया जा सकता है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ 10 दिसम्बर तक प्रस्तुत किये जा सकते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close