Relationship Tips: इस तरह के लड़कों से दोस्ती करना पसंद करती हैं लड़कियां, जानें उनका बेस्ट फ्रेंड क्राइटेरिया

Shri Mi
3 Min Read

Relationship Tips: हर किसी को लाइफ में एक दोस्त की जरूरत होती है, क्योंकि दोस्त हमारे अकेलेपन के साथी की तरह होते हैं। लड़के हो या लड़कियां, दोस्त तो सभी के होते हैं। वहीं, लड़कियों के मेल बेस्ट फ्रेंड के चर्चे सोशल मीडिया पर भी बहुत मशहूर होते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में लड़कियों के फ्रेंडशिप के मापदंडों के बारे में बात करेंगे। हम आपको बताएंगे कि लड़कियां अपने मेल दोस्त चुनते समय कौन सी खास सावधानी बरतती हैं।लड़कियां इन 5 तरह के लड़कों से करती हैं दोस्ती

Join Our WhatsApp Group Join Now

1. लड़कियों को समझने वाले लड़के
ज्यादातर लड़कियां अपने दोस्त में रिश्तों और सिचुएशन को समझने के गुण को खोजती हैं। अगर लड़के लड़कियों को समझते हैं, उनकी रेस्पेक्ट करते हैं और केयर करते हैं, तो लड़कियां उनसे दोस्ती करना चाहती हैं। अगर लड़के मददगार स्वाभाव के होते हैं, जो प्रॉब्लम के समय साथ रहते हैं। इस तरह के लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं।

2. भरोसेमंद दोस्त की तलाश
आमतौर पर लड़कियां अपनी पर्सनल बातों को ऐसे ही किसी के भी साथ शेयर नहीं करती हैं। लड़कियों का भरोसा जीतना लड़कों के लिए बहुत बड़ा टास्क होता है। हालांकि, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करना चाहती हैं। लड़कियां किसी ऐसे इंसान की तलाश में होती हैं, जो उनकी फीलिंग्स और बातों को समझ सकें और उनके मन की बातों को दूसरे लोगों से शेयर ना करें। कोई भी लड़की भरोसेमंद लड़के से ही दोस्ती करने में इंटरेस्टेड होती हैं।

3. प्रॉब्लम को सॉल्व कर दें
लड़कियों को लाइफ में हमेशा एक ऐसे दोस्त की जरूरत होती है, जो उन्हें हर सिचुएशन में सपोर्ट करे। उनकी हर प्रॉब्लम को सॉल्व करने में मदद करें। इन दोस्तों की अहमियत अन्य दोस्तों की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। कई बार लड़कियां अपने खास दोस्तों के लिए परिवार और रिश्तेदारों से भी लड़ लेती हैं।

4. फेक ना हो
जो लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश में फेक अच्छी दिखाते हैं, लड़कियां उनसे कोसो दूर भागती हैं। ऐसे में आप लड़कियों को अपने असली नेचर के साथ ही दोस्ती के लिए मनाने की कोशिश करें। अगर आप उनसे अपने स्वाभाव को लेकर ही जूठ बोलेंगे, तो वह आप पर भरोसा कैसे करेंगी।

5. लड़कियों को खुश रखें
समाज और घर की रोक-टोक से ज्यादातर लड़कियों को गुजरना पड़ता है। ऐसे में लड़कों की तुलना में खुश होने के मौकों पर लड़कियां कम एंज्वॉय करती हैं। ऐसे में अक्सर उन्हें हंसाने और लाइफ को खुलकर जीना सिखाने वाले एक दोस्त की तलाश रहती है। ऐसा दोस्त जो उनके उदास मूड को ठीक कर सके, उन्हें स्पेशल फील करवा सके।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close