Google search engine

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के खिलाफ कर्मचारी संघ का धरना शुक्रवार को,सीएम को सौपेंगे ज्ञापन

PRYADAV_MARCH_FILE_VSरायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 8 सितंबर शुक्रवार  को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन राजधानी रायपुर में सुबह 11 बजे से बूढ़ा तालाब के समक्ष धरना स्थल में आयोजित  किया गया है ।यह जानकारी देते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष पी. आर. यादव ने बताया कि   50 वर्ष आयु अथवा20 वर्ष की सेवा पर जबरिया सेवानिवृत्ति के पर रोक लगाने की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा।ज्ञापन सौंपक मांग की जाएगी कि   विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा के घोषणापत्र का क्रियान्वयन करते हुए सभी कर्मचारियों को सेवाकाल में चार पदोन्नत समयमान वेतनमान दिया जाए।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

                                         साथ ही  वेतन विसंगति दूर करने तथा सातवें संशोधित वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता, वाहन भत्ता ,चिकित्सा सुविधा सहित अन्य प्रासंगिक भत्तो का पुनरीक्षण  किया जाए। संघ की मांग है कि   दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पेंशनरों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को सस्ते दर पर आवास हेतु राजधानी ,जिला ,तहसील मुख्यालयों में भूमि आवंटित किया जाए किया जाए।  इन मांगों से संबंधित  ज्ञापन आंदोलन पश्चात मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ।

close
Share to...