इस वार्ड की रिपोर्ट पर सीएम ने जताया संतोष…मस्तूरी और सीपत पहुंचे अकबर और शैलेष…..कराया बूथ की ताकत का अहसास

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—बीते दिन एक साथ मंत्रीमंडल के वरिष्ठ सदस्यों समेत कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के पांच विधानसभा में बूथ चलो अभियान के तहत बूथ तक पहंचे। वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों से संवाद किया। सुझाव के साथ कमजोरियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के तीन बूथ का निरीक्षण किया। मस्तूरी विधानसभा के बूथ तक परिवहन एवं वन  मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीपत और मस्तूरी बूथ पहुंचें मोहम्मद अकबर और शेैलेष 

 

विधानसभा मस्तूरी में परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम  अध्य शैलेश नितिन त्रिवेदी बूथ तक पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सीपत ब्लॉक  के देवरी, गतौरा, जयराम नगर(खैरा),मस्तूरी,मल्हार, जोंधरा (सोन) बूथ कमेटी का निरीक्षण किया। दोनो प्रभारियों ने बूथ कमेटी पदाधिकारियों से इस दौरान संवाद किया। पूछताछ के दौरान बूथ पदाधिकारियों ने पूछे जाने पर सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। पदाधिकारियों ने जानकारी दिया कि हम संगठन के लगातार निर्देश पर योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचकर दे रहे हैं।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सीपत ब्लॉक स्थित बूथों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी लोगों से बताया कि बूथ और यूथ के मजबूत होने पर ही जीत संभव है। बूथ जितना मजबूत होगा…परिणाम भी उतना ही अच्छा होगा। शैलेष नितीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक गतिविधियों को कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहिए। जानकारी होने के बाद ही हम जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकेंगे। साथ ही विपक्ष के सवालों का सामना कर सकेंगे। 

कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधयाक दिलीप लहरिया,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ कोंग्रेसी जयंत मनहर, केश शिल्पकला बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,उपाध्यक्ष संतोष दुबे समेत कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

युवा नेता जयंत मनहर ने बताया कि वरि्ष्ठ नेताओं ने इस दौरान बूथ प्रबंधन से अपने लम्बे अनुभवों को भी साझा किया। बूथ और यूथ के महत्व पर प्रकाश डाला।  शैलेष ने कहा कि यदि हमें अभी और बेहतर करना होगा। आने वाले चुनाव में हमें मजबूती के साथ विपक्ष को जवाब देना है। 

मुख्यमंत्री का स्वागत और सीएम ने जताया संतोष

ब्मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में बूथ चलो अभियान के दौरान शहर के कुल 3 बूथ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भूपेश वार्ड क्रमांक 41 स्वामी विवेकानंद नगर तोरवा स्थित बूथ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वार्ड 41 के सभी बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला और पूर्व पार्षद तज्जमुल हक ने मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल के साथ अभिनन्दन किया। 
मुख्यमंत्री ने बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर बूथ के महत्व और रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा किया।  सीएम ने कहा कि यदि आपका बूथ मजबूत होगा…तो कोई भी ताकत आपको बूथ में हरा नहीं सकती है। बूथ ही कांग्रेस संगठन की सबसे अहम इकाई है। क्योंकि मतदाताओं का जनादेश बूथ से होता है। इसलिए हमें बूथ के एक मतदाताओं से जीवन्त समर्क रखना है।
मुख्यमंत्री के पूछने पर कमबोश सभी बूथ के सदस्यों ने सरकार की शहरी और ग्रामीम विकास की योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा युवाओं, बेरोजगारों और नगर वासियों  के लिए किए गए अब तक के कार्यों के बारे में बताया। बूथ अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को बातया कि शहरी सलम स्वास्थ योजना,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना,बिजली बिल हाफ,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता,और शहर में बन रहे 2 बैराज और फोर लेन सड़क से बिलासपुर की जनता को सीधा लाभ है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने वार्ड क्रमांक 41 के सभी बूथों की रिपोर्ट पर संतोष जाहिर किया। साथ ही बेहतर करने का निर्देश भी दिया।
   इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के अलावा जिला शहर कांग्रेस कमेटी ध्यक्ष विजय पांडे, पर्यावरण बोर्ड चैयरमैन अटल श्रीवास्तव,विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजरूदीन, ब्लॉक के प्रभारी राजेश पांडे, ब्लॉक के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , जोन अध्यक्ष तज्जूमल हक,अरपा बेसिन के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,प्रवक्ता ऋषि पांण्डे विशेष रूप से उपस्थित थे।
close