Sattu For Summer: पोषक तत्वों का खजाना है ‘सत्तू’, डाइट में करें शामिल मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Shri Mi
3 Min Read

Sattu For Summer: गर्मियों के मौसम में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। गर्मियों में लोग सत्तू पीना भी खूब पसंद, क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सत्तू शरीर को तरोताजा रखता है और एनर्जी देता है, लेकिन कुछ लोग इसके ड्रिंक को नहीं पी पाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सत्तू के ड्रिंक के अलावा किस तरह से आप इसे अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं।

इन पोषक तत्वों का खजाना है सत्तू

फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है सत्तू

गर्मियों के मौसम में ऐसे करें सत्तू को डाइट में शामिल

1. सत्तू के लड्डू बना सकते हैं

सत्तू को अगर आप पीना पसंद नहीं करते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए आप सत्तू के लड्डू बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में 3-4 चम्मच घी गर्म करना है और इसमें सत्तू पाउडर डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

फिर इसे अब प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें 1 कप पिसी हुई चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं और सत्तू के लड्डू का आनंद ले सकते हैं।

2. सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी सत्तू का करें इस्तेमाल

अक्सर होता है कि सब्जी बनाते हुए उसमें ज्यादा पानी डल जाता है, इसके लिए भी आप सत्तू को गाढ़ा करके इसे इसमें मिला सकते हैं। इससे आपकी सब्जी भी स्वादिष्ट बनेगी और आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

3. सत्तू का शेक भी होता है टेस्टी

गर्मी के मौसम में 1 कप पानी में 2-3 बड़े चम्मच सत्तू मिला लें और स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच भूना जीरा पाउडर डाल लें। चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सत्तू से बनी ये ड्रिंक भी बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही आप इसे प्री-वर्कआउट या पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक के रूप में भी पी सकते हैँ।

4. सत्तू पराठा भी एक बेहतर ऑप्शन

बिहार में सत्तू से बनी चीजें बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं। आप चाहें तो सत्तू पराठा भी बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में 1 कप सत्तू लें और फिर उसमें दरक के टुकड़े, प्याज, 4 लहसुन की कली, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच नींबू का रस, 2-3 बड़े चम्मच तेल अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण से आप पराठा बना लें और मजे से खाएं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close