Sawan 2023-सावन के पहले दिन महाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता

Shri Mi
3 Min Read

Sawan 2023, Mahakal-सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। इस बार सावन पूरे 2 महीने तक चलेगा। शिव भक्तों के लिए ये एक पावन मास है, इस माह में रखें गए व्रत से भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके चलते बड़े तादाद में भक्त महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते है। खास तौर पर महादेव की नगरी उज्जैन में, बता दें कि यहां न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लोग सावन में महादेव के दर्शन के लिए आते है। ताकि अपनी भक्ति से महादेव को खुश कर सके।

सावन पूरे 59 दिनों तक चलेगा
सावन के ये दो महीने भोलेनाथ को समर्पित हैं। हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना सावन कल से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से सावन 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन पूरे 59 दिनों का है, ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 19 साल बाद बना है जब श्रावण में अधिकमास होने से 8 सावन सोमवार और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। इसके साथ ही आज सावन के पहले दिन मंगलवार होने से मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा।

सावन के ये दो महीने भोलेनाथ को समर्पित हैं
कहा जाता है कि सुहागिन महिलाएं और कुवांरी कन्याएं मंगला गौरी व्रत रखती हैं। मंगला गौरी व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। मंगला गौरी व्रत करने से अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन मिलता है। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और नवविवाहिताएं संतान प्राप्ति की कामना से मंगला गौरी व्रत रखती हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अधिकमास होने की वजह से सावन होगा 59 दिन का
मान्यता है कि जो भक्त श्रावण मास में बाबा महाकाल की भस्मआरती के दर्शन करता है। उसके सारे कष्ट दूर होकर सब प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। इसी कारण हर भक्त कि यही कामना होती है कि श्रावण मास में बस एक बार भस्म आरती के दर्शन भर हो जाए और इसी आस्था के साथ देश के कोने कोने से भक्त महाकाल के दरबार में आते है।

महाकाल परिसर में लगाए गए 5 करोड़ के कैमरे
बता दें कि सावन माह को लेकर महाकालेश्वर में दर्शन के लिए खास इंतजाम किये गए है। साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। ताकि दर्शन के दौरान भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो। महाकाल परिसर करीबन 5 करोड़ के कैमरा लगाए गए है। इसके साथ ही अगले दो महीने तक बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेगी। इस दौरान भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close