Sawan 2023- सावन में महादेव की पूजा करते समय इस पेड़ में बांधे हरी रंग की 7 चूड़ियां, मिलेगी शिव जी की कृपा

Shri Mi
2 Min Read

Sawan 2023: धार्मिक मान्यताओं (religious news) के अनुसार, सावन का महीना (sawan month) भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। इस माह में भगवान शिव (Lord Shiva) पृथ्वी पर आते हैं और जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल देते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धार्मिक मान्यताओं के लिए सावन का महीना शिव पूजा के लिए सबसे सर्वश्रेष्ट माना गया है, जो जातक सावन के महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है। उसे उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।

शिव पुराण के अनुसार, महादेव देवों के देव और माता पार्वती इस पूरे जगत की जननी आदिशक्ति हैं। कहा जाता है कि शिव-पार्वती के मिलन से ही इस पूरे ब्रह्मांड का निर्माण हुआ है। भगवान शिव की पूजा के साथ पार्वती माता की भी पूजा जरूरी होती है। ऐसा करने से माता पार्वती और भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है।

अगर आपके घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर मतभेद होते रहता है या घर में दरिद्रता हमेशा सताती है, तो बेल के पेड़ के नीचे पूजा करनी चाहिए, साथ ही पेड़ पर 7 हरी चूड़ियां भी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। इतना ही नहीं माता गौरी को प्रसन्न करने के और भी तरीके अपना सकते हैं, जिससे घर से दरिद्रता दूर हो सकती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव माता पार्वती के बिना अधूरे माने जाते हैं। इसलिए कभी भी महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए। सावन महीने में कई विवाहित महिलाएं मंगला गौरी का व्रत भी रखती हैं, ताकि मां गौरी की कृपा से उनका सुहाग बनाए रखे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं।सीजी वाल  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close