शनि देव होंगे वक्री, बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के लिए बेहद शुभ

Shri Mi
4 Min Read

Kendra Trikon Rajyog : वैदिक ज्योतिष शास्त्र मे शनि ग्रह कर्मफलदाता और न्याय के कारक माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, यह किसी एक राशि में करीब ढाई सालों तक रहते हैं, इसकी चाल बदलने से सभी राशियों के जातकों पर भी असर होता है। इन दिनों न्याय के देवता शनि देव स्व यानी अपनी राशि कुंभ में हैं। अगले 2 साल तक वे इसी राशि में रहेंगे। अब वे 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होंगे और कुंभ राशि में सीधी चाल से केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि : शनि का वक्री होना इन जातकों के लिए शुभ होने वाला है। धनलाभ और संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से यह समय अनुकूलता वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को फिर से नया काम करने मौका मिलेगा, इसमें भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

सिंह राशि : शनि की उल्टी चाल सिंह राशि वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इन्हें आकस्मिक धन लाभ होगा। आपके रुके हुए काम एक बार फिर से चल पड़ेंगे। बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। यह राजयोग आपको धन लाभ भी कराएगा। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं, इस योग में आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि : मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल बैंक बैलेंस बढ़ाने वाली रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। धन की बचत करेंगे। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि : शनि की उल्टी चाल से बनने जा रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग बेहद फल देने वाला साबित हो सकता है। मनचाही नौकरी मिलेगी और आय में भी बढ़ोत्तरी के संकेत है। इस समय निवेश करना उत्तम रहेगा।

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय आपको प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपसे आपके अधिकारी खुश रहेंगे। आपको जीवन में बहुत लाभ प्राप्त होगा और कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि : केंद्र त्रिकोण राजयोग से जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने के मौके मिल सकते हैं। यह यात्राएं आपके लिए फलदायी साबित होंगी। शनि देव की कृपा से अटके काम पूरे होंगे। विदेश जाने में सफलता मिलेगी।

शनि की उल्टी चाल से इस रशि के लोगों को धन लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को भी इस योग के अच्छे परिणाम मिलेंगे, मनपसंद नौकरी भी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close