शनि, राहु और केतु चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shri Mi
3 Min Read

Shani,Rahu, Ketu Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव 17 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। कर्मफल दाता शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में अब अगले 6 महीने के लिए वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि ग्रह के साथ राहु और केतु ग्रह भी वक्री अवस्था में गोचर करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ऐसे अब अगले 6 महीने 3 ग्रहों की उल्टी चाल रहेगी। इसलिए इन ग्रहों की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मतलब उनको सेहत और धन की हानि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, राहु और केतु ग्रह का वक्री होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप प्रतिफल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है।

साथ ही इस दौरान आप नौकरी भी बदल सकते हैं। लेकिन आपको ये डिसीजन सोच समझकर लेना चाहिए। वहीं व्यवसाय में मिलने वाला धन अटक सकता है। किसी कानूनी मसले अथवा तकनीकी कारण से आपको तनाव मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि, राहु और केतु ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध ह सकता है। इसलिए इस समय आपको किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही अचनाक से व्यय के योग बनते रहेंगे। लोन और कर्ज चल रहा है तो आपके ऊपर इसका दबाव और बढता दिखेगा।

वहीं इस समय आपको किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं जीनवसाथी की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ बीच- बीच में तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, राहु और केतु ग्रह का वक्री होना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही इस समय आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं कारोबार में आर्थिक उलझन की स्थिति बन सकती है। जो लोग साझेदारी में कारोबार व्यापार करते हैं उनका अपने साझेदारों से मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय लेन- देन में सावधानी बरतें, अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close