आनलाइन टेबल टेनिस का साइड इफेक्ट..ठगों ने पार कर दिया लाखों रूपए..सागर से तीनो गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—आनलाइन टेबल टेनिस खेल के बहाने ठगी गिरोह को पुलिस ने आपरेशन क्लीन अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनलाइन टबल टेनिस खिलाने के बहान लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे।पुलिस ने आरोपीयों से ठगी की रकम 35000 रूपए नगद के अलावा 4 नग मोबाईल, 49 नग बीना एक्टीवेट सिम, 41 नग    एक्टीवेट सिम भी बरामद किया है।
 
                    एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि प्रार्थिया मुंगेली नाका क्षेत्र निवासी पाखी प्रकाश ने थाना पहुंचकर बताया कि 1जून – से 5जून 2021 तक आनलाईन टेलीग्राम से टेबल टेनिस गेम खिलाने के नाम पर मोबाइल धारक ने  अलग अलग किस्त में माॅ डाॅक्टर छाया प्रकाश के खाता से 3,25,307 रूपए आनलाईन धोखाधड़ी किया है। रकम को यू.पी.आई. के माध्यम से विभिन्न मोबाईल नंबरों में पेमेंट करवाया है। प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर अपराध करने के बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। 
 
             पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपीयों की पतासाजी की जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गयी। साथ ही दोषियों को पकड़ने टीम बनाकर आरोपिोयों को पकड़ने रवाना किया गया। उमेश कश्यप ने बताया कि  प्रार्थिया और विभिन्न मोबाईल नंबरो का सी.डी.आर. सायबर सेल से प्राप्त किया गया। अज्ञात मोबाईल धारक 9407341767 के एस.डी.आर. प्राप्त करने पर इकबाल खान के नाम पर  मोबाईल  रजिस्टर्डपाया गया।
 
               आरोपी इकबाल खान ऊर्फ शालू से पूछताछ करने पर शैलेन्द्र अहिरवार और अंकित दुबे का नाम सामने आया। आरोपी इकबाल ने बताया कि तीनों मिलकर अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों का अलग अलग बयान लिया। इकबाल खान के कब्जे से 2 नग मोबाईल फोन, 49 नग बिना एक्टिवेट सिम कार्ड और 15 नग एक्टिवेट सिम कार्ड के अलावा 15,000 रूपए नगद बरामद किया गया।
 
                  आरोपी शैलेन्द्र अहिरवार के कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन, 14 नग एक्टिवेट सिम कार्ड और 10,000 नगद जब्त हुआ। अंकित दुबे के कब्जे से पुलिस ने 1 नग मोबाईल फोन, 12 एक्टिवेट सिम कार्ड समेत 10,000 रूपए कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तकारी के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया। 
 
आरोपियों के नाम
 
1. इकबाल खान ऊर्फ शालू पिता इशाक खान उम्र 22 वर्ष निवासी  थाना देवरी जिला सागर
2. शैलेन्द्र अहिरवार पिता  शोभा लाल अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी दलपतपुर जिला सागर.
3.अंकित दुबे पिता सुरेश दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी देहारमेहका थाना सुरखी जिला सागर
 
टीम सदस्यों ने दिया घटना को अंजाम
 
             पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शनिप रात्रे, निरीक्षक कलिम खान,, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्ष मनोज पटेल, उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक साइबर सेल मनोज नायक, उप निरीक्षक सागर पाठक, सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंग, सहायक उप निरीक्षक  ओ. पी.  परिहार, आरक्षक विकास यादव,रजनीकांत ओगरे, महेन्द्र सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TAGGED: , ,
close