पुलिस गिरफ्त में साइलेंसर चोर गिरोह..महंगी धातु के लिए मारूति इको को बनाते थे निशाना..चारों आरोपी न्यायालय के हवाले..नाबिलग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर——सिविल लाइन पुलिस ने साईलेंसर चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी और व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस ने मारूती ईको वाहन सायलेंसर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी के आरोप में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी आरोपी वाहन मैकेनिक का काम करते हैं।
 
                सिविल लाइन थानेदार  शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 नग मारूती इको वाहन सायलेंसर बरामद हुआ है। बरामद साइलेंसर की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मारूति इको वाहन सायलेंसर की रचोरी की मुख्य वजह साइलेंसर में लगे महंगे धातु पैलेडियम की तस्करी करना है।
 
          सिविल लाइन थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि जिले के क्षेत्रों में मारूति इको वाहन साइलेंसर चोरी की शिकायत लगातार शिकायतें मिल रही है। पुलिस कप्तान के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में चोरो की पतासाजाी को लेकर टीम का गठन किया गया। साथ ही साइलेंसर चोरों पर नजर रखने मुखबीरों को भी दौड़ाया गया। 
 
              पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि रामायण चौक चांटीडीह निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ गोल्डी  मारूती इको वाहन की साईलेंसर को बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मोहम्मद इमरान उर्फ गोल्डी खान धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि लगभग एक साल से अपने साथी मोहम्मद इरफान, इमरान खान और नाबालिग के साथ साइलेंसर चोरी को अंजाम दे रहा है। अब तक सभी ने मिलकर मारूति 800 इको इको वाहन के साईलेंसर को पार किया है। 
 
         आरोपी ने बताया कि साईलेंसर में लगे महंगे धातु पैलेडियम को निकालकर उचे दामों में बेचते हैं। पकड़े गे आरोपी के बयान के आधार पर नाबालिग समेत अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अलग अलग 5 जगहों पर और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 3, कोतवाली थाना क्षेत्र में 2, तोरवा थाना क्षेत्र में 1 और सकरी थाना क्षेत्र में एक जगह साइलेंसर चोरी को अंजाम दिया है। आरोपियों के अनुसार बिलासपुर जिले के कुल 12 अलग अलग स्थानों पर इक्को वाहन साईलेंसर चोरी कककिया है।
 
         थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 12 साईलेंसर को बरामद किया गया है। बरामद इक्को वाहन साईलेंसर की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है।मारूति इको वाहन साइलेंसर चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग अलग बताए गए थाना में अपराध दर्ज है। 
 
      पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव,सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, राकेश गुप्ता, नरेन्द्र डिक्सेना, निर्मल सिंह ठाकुर, निर्मल,घोष,सरफराज खान, विकास यादव, मनोज बघेल, धीरेन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र दुबे, सरकंडा थाना क्षेत्र के जवान विवेक राय, सत्य कुमार पाटले का विशेष सहयोग रहा।
 
पकड़े गए चारो आरोपियों के नाम
 
1)मोहम्मद इमरान उर्फ गोल्डी निवासी रामायण चौक चांटीडीह थाना सरकंडा
2)मोहम्मद इरफान निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर,
3) इमरान खान उर्फ अनीश निवासी मगरपारा तलापारा थाना सिविल लाईन,
4) एक नाबालिग…मुख्य आरोपियों का साथी
close