सिंहदेव समर्थकों ने झोंकी ताकत.. कार्यकर्ताओं का दावा..तीनों सभाओं में उमड़ेगी भीड़..रिकार्ड मतों से होगी जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश के स्वास्थ्य  मंत्री और स्टार चुनाव प्रचारक टीएस सिंहदेव मरवाही विधानसभा चुनाव में 29 अक्टूबर को तीन बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सिंहदेव के साथ स्थानीय संगठन नेताओं के अलावा क्षेत्रीय सांसद समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। संगठन के स्थानीय नेताओं ने बताया कि इस बार पूरे विधानसभा में कांग्रेस की लहर है। पार्टी प्रत्याशी के.के.ध्रुव जीत का रिकार्ड बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 स्थानीय नेताओं ने जानकारी दी कि 29 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उप चुनाव में सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की तीनों ब्लाक में अलग जगह तीन बड़ी सभाओं में शिरकत करेंगे। इस दौारन हमें भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि लोग परिवर्तन चाहते हैं। इसलिए टीएसएस सिंहदेव की सभा में भीड़ देखने लायक रहेगी।

             जीपीएम जिला अध्यक्ष ने बताया कि टीएस सिंहदेव रायपुर से उड़ान भरकर सांसद ज्योत्सना महंत के साथ सबसे पहले गौरेला ब्लाक पहुंचेंगे। लालपुर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। कल तक जिस लालपुर को लोग भाजपा का गढ़ मानते थे। आमसभा के बाद कांग्रेस का गढ़ हो जाएगा। यानि सिंहदेव की आमसभा के साथ ही भाजपा का गढ़ कांग्रेस का गढ़ बन जाएगा। इसी सभा के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.के.के.ध्रुव की जीत पक्की हो जाएगी।

            जीपीएम जिला अध्यक्ष के हवाले से स्थानीय नेताओं ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री लालपुर आमसभा के बाद मरवाही ब्लाक के सिवनी में आमसभा को संबोधित करेंगे।  मरवाही दक्षिण क्षेत्र स्टार प्रचारक बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय आमसभा की अहम भूमिका रहेगी। टीएस सिंहदेव की आमसभा को शैलेष पाण्डेय की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता का पैत्रिक गांव भी यहीं सिवनी में ही है। जाहिर सी बात है कि टीएस सिंहदेव की सिवनी में आयोजित आमसभा में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिलेगी। सिंहदेव तीसरी बड़ी सभा पेन्ड्रा के कोटमी में संबोधित करेंगे। सिंहदेव समर्थकों ने दावा कि कोटमी में टीएस सिंहदेव को सुनने ना केवल लोग पहुंचेगे। बल्कि पहली बार होगा कि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को सर्वाधिक बढ़त भी मिलेगी।          

             पकंज सिंह ने बताया कि तीनों सभाओं में सांसद ज्यात्सना मंहत के अलावा शैलेष पाण्डेय भी संबोधित करेंगे।

close