कहीं ग्राम तो कहीं लगी पुलिस चौपाल…लोगों ने किया सवाल…पुलिस ने दिया जवाब..बताया..नशा और सायबर क्राईम से रहें सतर्क

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर पुलिस टीम पिछले तीन महीनों से नशा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। साथ ही जगह जगह चौपाल लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी कर रही है। महिला बुजुर्ग और बच्चों के बीच नशे दुष्प्रभाव की जानकारी भी पुलिस दे रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने पारिजात कालोनी में जन चौपाल लगाकार नशे को सामाजिक बुराई बताया। हिर्री पुलिस ने भी मेड़पार में ग्राम चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को गांजा भांग गुटखा और शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। 
हिर्री पुलिस की मेड़पार में ग्राम चौपाल
हिर्री पुलिस ने थानेदार हरविन्दर सिंह की अगुवाई में मेड़पार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाया। पुलिस टीम ने उपस्थित युवा महिला और बुजुर्ग को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। थानेदार ने बताया कि शराब ही नहीं बल्कि गुटखा तक ना केवल शरीर बल्कि परिवार के लिए भी घातक है। हरविन्दर ने इस दौरान उपस्थित लोगों से नशा से दूर रहने का संकल्प कराया। साथ ही ग्रामवासियों की समस्या को भी सुना। उन्होने कहा कि सबको  फ़ोन से होने वाले फ्रॉड और अन्य अपराधों से बचना होगा। ऐसी किसी घटना होने पर पुलिस को तत्काल जानकारी देने को भी कहा। पुलिस टीम ने कहा कि यदि कोई ग्राम में अवैध शराब की बिक्री करता है तो तत्काल खबर पुलिस को भेंजें।
सिविल लाइन ने भी लगाया चौपाल
पारिजात कॉलोनी स्थित गजानन मन्दिर परिसर में सिविल लाइन पुलिस ने स्थानीय लोगों के बीच “पुलिस-चौपाल” लगाया। इस दौरान थानेदार परिवेश तिवारी ने कहा कि बिना जन सहयोग से पुलिस का काम अधूरा है। हमें अपने आस पास की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
इस दौरान थानेदार ने नशा के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। परिवेष तिवारी ने बताया कि नशा नाश की जड़ है। चाहे शराब हो या गांजा…गुटखा हो या तम्बाकू…सारी चीज शरीर के लिए ही नहीं..बल्कि समाज के लिे भी घातक है।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद भरत कश्यप, सीमा घृतेश समेत आईपीएस संदीप पटेल विशेष रूप से मौजूद थे। सभी ने सायबर क्राईम समेत नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। उपस्थित लोगों ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही सवाल भी किया। 
close