राज्य अटल बिहारी ने बनाया…भाजपा सरकार संवारेगी..बोले अमर…बेपटरी हुई विकास की रेल…इसे पटरी पर लाएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जनसम्पर्क के दौरान जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि बिलासपुर की जनता त्रस्त है..और जन प्रतिनिधि मस्त हैं। अमर अग्रवाल ने यह बातें गोडपारा, मसानगंझ और जूनी लाइन क्षेत्र में जनता से सम्पर्क दौरान कही। अमर अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर का विकास पटरी से पूरी तर उतर चुका है।

 अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क दौरान कहा कि बिलासपुर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही शहर के विकास को पटरी पर लाया जाएगा। शहर को बी ग्रेड का दर्जा दिया जाएगा। रपापार नगर निगम बनाने के साथ शहर को पूर्ण औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएँगे।

अमर ने बताया कि अचानकमार टाईगर रिजर्व को पूर्ण रूप से विकसित करते हुए पाली, खुंटाघाट और रतनपुर में पुरातन वैभव को लौटाया जाएगा। खाली पड़ी शासकीय भूमि का उपयोग सुनिश्चित कर वृहद व्यावसायिक कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। बिलासपुर के व्यापार का विस्तारीकरण भी करेंगे। स्मार्टसिटी के सभी कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा।

शहर को बिना बाधा 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति होगी। बदहाल यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। अमर ने दुहराया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे हैं। इस दौरान अमर ने कांग्रेस के नेता के वायरल आडियों को लेकर भी जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया। अब इस राज्य को भाजपा सरकार ही संवारेगी।

close