समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुई प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी,सेवा ही समर्पण की भावना से हम सबको जुटना होगा

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी.पुरंदेश्वरी ने माना मंडल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने माना मंडल में 1971 के युद्ध के उपरांत बसाये गये लोगों से भेंट कर उनका दुख-सुख जाना। इस मौके पर डी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस संकल्प भाव के साथ कार्य कर रहे हैं वह सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने समाज की हर वर्ग की चिंता करते हुए जो योजनाएं बनायी है उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में हम सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने इस दौरान शरणार्थी वृद्ध महिलाओं से भेंट कर उनके बारे में जानकर कहा कि प्रदेश की सरकार को इनकी जरा भी चिंता नहीं है यहां जनकल्याणकारी योजनाएं कहीं भी संचालित नहीं हैं जिसके चलते इनके सामने कई संकट है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के मजबूती के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही है जिन्हें हमें लाभार्थियों तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज जीवन में जो मानक स्थापित किये हैं वह सबके लिए प्रेरणादायी है। हमें सर्वहितों की चिंता करते हुए समाज में अंत्योदय के स्थापना के लिए कार्य करना होगा। प्रदेश में पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आयोजित सेवा ही समर्पण कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है जिसे सफल बनाने के लिए सभी को जुटना होगा।

इस मौके पर वृद्ध महिलाओं को राशन व आवश्वयक सामाग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला महामंत्री ओंकार बैस, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, राष्ट्रीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिमेश विश्वास, श्यामा चक्रवर्ती व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, गुंजन प्रजापति सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजना व उनके छत्तीसगढ़ प्रवास पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी व भाजयुमों प्रदेश मंत्री अमित मेसरी व अमन प्रताप सिंह मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close