प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का इस्तीफा..पार्टी ने किया मंजूर…इस्तीफा कारण फेरबदल को बताया जा रहा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रायपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर यह भी आ रही है कि फूलोदेवी नेताम का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। इस्तीफे को  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में हो रहे बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
 खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ले अपना पद छोड़ दिया है। फूलोदेवी नेताम ने पार्टी को अपना इस्तीफा दिया। पार्टी ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। जानकारी देते चलें कि फूलोदेवी नेताम कांग्रेस से राज्य सभा सांसद भी है।
  प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रहे फेरबदल को उनके इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है ।जाहिर सी बात है कि प्रदेश कांग्रेस में हुए बदलाव के बाद अब पार्टी के अलग-अलग विंग में भी फेरबदल के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस नजरिए से ही उन्होंने अपना पद छोड़ा है। उनकी जगह किसी उनकी नियुक्ति जल्द ही किए जाने की उम्मीद की जा रही है। बहरहाल फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे की जानकारी जिसे भी मिली उसने अपनी अपनी तरह से कयास लगाना भी शुरू कर दिया है।
close