चोरी का चावल बरामद..माजदा वाहन जब्त..जुआ खिलाते पकड़ाया जुआरी..दोनों पर अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने चोरी का चावल समेत माजदा वाहन को जब्त किया है। साथ ही मुखबीर की सूचना पर सट्टा पट्टी काटते और जुआ खिलाते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गयी है।
 
                सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि  माजदा वाहन क्रमांक सीजी 11 AA 7392 में चोरी का चावल परिवहन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस को बताए गए ठिकाने पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
 
        श्याम पेट्रोल पम्प सीपत रोड में माजदा को घेराबन्दी कर रोका गया। जांच पड़ताल के दौरान वाहन में 130 बोरी 65 किलो चावल बरामद किया गया। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद माजदा समेत 1 लाख 30 हजार का चावल को बरामद किया गया।
 
               आरोपी आशीष साहू निवासी चांटीडीह के खिलाफ 41(1)(4) और 379 का अपराध दर्ज किया गया है। 
 
जुआरी पर कार्रवाई
 
 सरकन्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि मोपका तिराहा के पास हारजीत पर दांव लगाया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया। मौके पर आरोपी संजीव वर्मा निवासी वर्मा मोहल्ला मोपका को सट्टा पट्टी काटते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से नगद भी बरामद किया गया। आरोपी संजीव वर्मा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से सीआरपीसी 151 का अपराध दर्ज किया गया है।
close