ऐसी होगी VIP और VVIP की सुरक्षा…विधानसभा चुनाव के पहले VIP आमद की आहट…IG मीणा ने दिया कार्यशाला में संकेत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— आईजी कार्यालय में रेंज के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। रेंज पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने इस दौरान खासकर ‘व्हीआईपी और व्हीव्हीआईपी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ चिंतन और मनन किया। सभी अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में आयोजित व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी. सुरक्षा’’ की बारीकियों से अवगत कराया। 
आईजी कार्यालय में रेंज स्तरीय व्हीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्याशाला का आयोजन किया गया। आईजी बद्रीनारायण मीणा ने उपस्थित सभी रेंज अधिकारियों को बताया कि जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। रेंज के जिलों में होने वाले व्ही.व्ही.आई.पी. और व्ही.आई.पी. प्रवास भी होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवनस्था को बेहतर बनाकर विभाग के लिए बहुत ही जरूरी है।
  आईजी ने बताया कि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें हेलीपेड सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है। बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने कैम्प, सर्किट हाऊस व्यवस्था, हेलीपेड, एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था प र व्याख्यान दिया। पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुरक्षा के बारे में बताया। सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा ने यातायात, पुलिस मुख्यालय,कारकेड और मार्ग व्यवस्था के बारे में बताया।
जांजगीर पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने सभास्थल सुरक्षा, एन्टी सेबोटाज, महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र के अलावा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं को साझा किया। कार्यशाला में रेंज के जिलों से 27 अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा 53 राजपत्रित अधिकारियों ने कार्यशाला में वर्चुअली शिरकत किया। कुल मिलाकर 80 अधिकारियों ने कार्यशाला का लाभ लिया।
 कार्यशाला में संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,  विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, दीपमाला कश्यप, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर, राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. बिलासपुर विशेष रूप से मौजूद थीं।
close