Suresh Pachouri joins BJP : भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी

Shri Mi
4 Min Read

Suresh Pachouri joins BJP : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व PCC चीफ सुरेश पचौरी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी के साथ पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, सत्यपाल पलिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, योगेश्वर शर्मा, आदित्य पलिया, मलय सिंह, सुभाष यादव ने भाजपा का दामन थामा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Suresh Pachouri joins BJP : भाजपा का दामन थमने के बाद सुरेश पचौरी ने कहा कि, जो साथी मेरे साथ कदम मिलाते हुए भाजपा में शामिल हुए सभी का आभार और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया था। आजाद भारत में कांग्रेस की परंपरा रही कि एक सोयायटी कायम करेंगे। आज वो नारा है कांग्रेस का उससे साफ हो गया, उससे जाति संघर्ष बढ़ा।

Suresh Pachouri joins BJP : भाजपा में शामिल होते ही सुरेश पचौरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस में धार्मिक निर्णय बड़ा आहत करने वाले थे ,मैं डिफेंस मिनिस्टर रहा, सेना पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए, कांग्रेस ने राम मंदिर के न्योता ठुकरा दिया गया, मुझे धक्का लगा। अयोध्या में श्री राम मंदिर का ताला खुलना, शिलान्यास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। इस निमंत्रण को अस्वीकार करना उचित नहीं था।

कांग्रेस ने किसके दवाब में राम मंदिर का न्यौता ठुकराया ये बड़ा सवाल है। हमारा देश धार्मिक देश है और कांग्रेस में धार्मिक निर्णय उद्देलित करने वाले हो रहे थे। कहते है जो राम का अनादर करे उसे छोड़ दो मैंने कांग्रेस छोड़ दी। राख के ढेर पर न शोले न अंगारे है कुछ तो बात है जो हम बेवफ़ा हो गए। मैं बिना शर्त इस पार्टी में आया, दिल्ली से पूछा गया मैंने कहा कोई चाह नही। हमारी चाह पीएम मोदी ने पूरी कर दी, अब कोई चाह नही।

Suresh Pachouri joins BJP : सुरेश पचौरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है। उन्होंने 1972 में भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया, और फिर 1981-83 के समय मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। इसके बाद पचौरी 1984-85 में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1985-88 के दौरान सुरेश पचौरी ने भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव का कार्यभार संभाला। 1984 में वह राज्य सभा में प्रथम बार निर्वाचित हुए और उसके बाद 1990, 1996 और 2002 में भी उन्होंने चुनाव जीता।

Suresh Pachouri joins BJP : चार बार राज्यसभा चुनाव जीतने वाले पचौरी को 1995-96 में रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री का पद दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में मंत्रालय के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में भी 24 मई 2004 से 6 अप्रैल 2008 तक सेवाएं दी। इसके बाद 14 फरवरी 2008 से 5 अप्रैल 2011 तक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुवाई की।

वर्तमान में सुरेश पचौरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुसंधान और समन्वय विभाग के संयोजक के पद पर पदस्थ थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close