चाकू की नोक पर आरोपियों ने दिया लूटपाट को अंजाम…घेराबन्दी कर दोनो को यहां पकड़ा गया…पढ़ें क्या क्या हुआ बरामद

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे में लूटपाट के आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी से कीमती मोबाइल के अलावा लूटपाट के दौरान उपयोग किए चाकू को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसिफ कुरैशी और जाकिर अली खपरगंज के रहने वाले हैं। दौनो ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को पीड़ित सुमित कुमार साक्य ने लूटपाट का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडित ने बताया कि उदयपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है। इस समय कश्यप कालोनी गली नंबर 4 में रहता है। सुमित के अनुसार 2 फरवरी की सुबह 5 बजे हास्टल से दौडने के लिए पुलिस ग्राउंड गया। लौटते समय ज्वाली नाला के पास 2 अज्ञात व्यक्तियो ने रोककर फोन मांगा। मोबाईल देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने जबरजस्दी कर मोबाईल लूट लिया। इसके बाद दोनो ने हाथ मुक्का से मारपीट भी किया। इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने चाकू निकाल कर डराया धमकाया। और

इसके बाद दोनो ने मोबाईल का पासर्वड पूछकर उसकी मोबाईल से किसी अन्य व्यक्ति को  2000 रूपये ट्रांसफर किया। और मोबाईल लूट कर भाग गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले को विवेचना में लेकर आरोपियो की पता तलाशी की गयी।

इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को खपरगंज स्कूल के पास घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियो ने पूछताछ में  मोबाईल लूट कबूल किया। आरोपी आसिफ कुरैशी के कब्जे से लूट की कीमती मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा दूसरे आरोपी जाकिर अली से  चाकू जब्त किया गया है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close