बेगुनाह की हत्या को अंजाम देकर आरोपी ने बदला पहचान..पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला..150 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया है। आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरारी के दौरान रायपुर में पहचान बदलकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाईल समेत नगद को जब्त किया है। सिरगिट्टी थानेदार ने बताया कि  आरोपी पुरूषोत्त्म ऊर्फ टिल्ली को करीब 30 से अधिक सीसी कैमरा फुटेज के बाद पकड़ा गया है।
 
               सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि 29 दिसम्बर 2021 को सिलपहरी आटो पार्ट्स दुकान के पास राजकुमार दास की किसी ने पत्थर से चोट पहुंचकर मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक गोविन्द पाली जिला बरगढ उडीसा का रहने वाला है।
 
          जानकारी के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना दौरान घटनास्थल के आसपास निरीक्षण किया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ओ़ड़िशा का रहने वाला है। पतासाजी के बीच तकनीकी साक्ष्य को एकत्रित किया गया। करीब 30 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला गया। सिलपहरी क्षेत्र स्थित प्लांट के संचालक, मैनेजर और मजदूरों से पूछताछ को अंजाम दिया गया।
 
               पूछताछ के आधार पर जानकारी मिली कि संदेही कोटा बिलासपुर का रहने वाला है। मामले की सभी जानकारी पुलिस कप्तान पारूल माथुर समेत अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश पटेल को दी गयी। नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के निर्देशन मे टीम का गठन किया गया। इसके बाद संदेही के संभावित ठिकानों पर टीम प्रमुख फैजुल शाह होदा की अगुवाई में छापामार कार्रवाई की गयी।
 
               सिरगिट्टी थानेदार ने बताया कि आसपास से संदेही की जानकारी को एकत्रित किया गया। इसी दौरान पता चला कि संदेही रायपुर मे पहचान छिपाकर ईट भट्टे मे काम कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल रायपुर के लिए रवाना हुई। बताए गए पते पर दबिश देकर संदेही पुरूषोत्तम मरावी को हिरासत में लिया गया।
  
            पूछताछ के दौरान संदेही ने शुरूआत मे अपराध करने से इंकार किया। कडाई से पेश आने पर पुरूषोत्तम ने अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वह सिलपहरी ईट फैक्टी के पास अंजान व्यक्ति यानि मृतक पुरूषोत्तम से मिला। उसने पुरूषोत्तम से पूछा कि  शराब कहाँ मिलता है। इसके बाद मृतक शराब लेने गए। शराब लेने के बाद दोनो सिलपहरी स्थित दिनेश आटो पार्ट्स के सामने शराब छककर पिया। कुछ देर बाद मृतक पुरूषोत्त्म शराब के नशे मे गाली गलौच करने लगा।  गुस्से में आकर पास में रखे बडे पत्थर से उसके सिर पर तीन चार बार जोर हमला किया।
 
       पत्थर की चोट से मृतक जमीन पर गिर गया। काम को अंजाम देने के बाद पुरूषोत्तम की जेब से 12000 रूपये और कीमती को निकाला। और मौके से फरार होकर तिल्हैयापारा धनरास कोटा चला गया। घटना के दूसरे दिन अखबार के माध्यम से जानकारी मिली कि साथ में शराब पीने वाले व्यक्ति की मौत हो गयी है। इसके बाद अपनी पहचान छिपाकर रायपुर में काम करने लगा। 
 
              पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया है। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक, धनुष पाटले, सहायक उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, देवमून पुहूप आरक्षक कमलेश्वर शर्मा, अफाक खान, बृजनंदन साहू, मिथलेश सोनी और बोधूराम कुम्हार की अहम् और विशेष भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close