दैहिक शोषण का आरोपी किया शादी से इंकार.. वीडियो वायरल की धमकी..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के अपराधी को शिकायत के बाद चन्द घंटों में धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम शैलेष तिवारी है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। और फिर अन्त में शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का रहने वाला है। 
 
                       सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर को थाना पहुंचकर पीडिता ने लिखित शिकायत कर बताया कि आरोपी शैलेष तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया। दबाव डालने पर शादी आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील विड़ियों बनाया। और अब सम्बन्ध नहीं बनाने पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
 
            सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक, स्नेहिल साहू को दी गयी। आलाधिकारियों के निर्देश पर  थाना प्रभारी कोतवाली की अगुवाई में आरोपी शैलेष तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
close