लिपिकों ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन.. अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया एलान..लिपिक नेता ने बताया..सरकार को देना होगा मंहगाई भत्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…. राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब से सप्रे मैदान तक रैली निकालकरलिपिक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में लिपिक वर्ग के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव की अगुवाई में बिलासपुर के भी शासकीय लिपिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान लिपिकों ने 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिए आवाज बुलंद किया।
 
             लिपिक नेता प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि रैली में बिलासपुर के कर्मचारियों समेत प्रदेश के लिपिकों ने शिरकत किया। शासन के आलाधिकारी को मांग पत्र दिया गया। इस दौरान सुनील यादव ने दुहराया कि प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र की तुलना में 14 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
 
           सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के 4 लाख चौरासी हजार से अधिक कर्मचारियों में आक्रोश  है। हमारी मांग है कि केंद्र के समान 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता एच आर दिया जाए। कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिले। मांग पूरी नही होने पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक निश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। 
 
              आंदोलन में मुख्य रुप से प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, आकाश त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, मनोज , मुकेश मिश्रा समेत सैकड़ोंकर्मचारी साथी मौजूद थे। 
 
 
close