घर घर लहराएगा देश का आन बान और शान…बच्चों ने झण्डा रैली निकालकर दिया संदेश..जनप्रतिनिधियों ने लिया हाथों हाथ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)—शाई बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर के सभी घरों में तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए तिरंगा रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए पुनःअपने विद्यालय में वापस लौट आई। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
76 वीं वर्षगांठ के महत्व को बताते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। शाई बाबा पब्लिक स्कूल में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जहां भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता,श्रीमती तारावती सिंह,कन्हैया लाल अग्रवाल,मोहन गुप्ता,रामेश्वर गुप्ता,अरुण केशरी,शैलेश गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता,विकास गुप्ता,डॉ राकेश गुप्ता, शैक्षणिक संस्था के संस्था प्रमुख मनोज गुप्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ने की अपील की जा रही है। साथ ही लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। स्कूल की छात्रा-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।
close