जिले में तेजी से गिरा कोविड का ग्राफ..शहर में पाए गए सर्वाधिक संक्रमित…पढ़ें..कहा मिले कम मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कोरोना पीक के अनुमान के बीच बिलासपुर जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज किया गया है। मंगलवार को ग्राफ में तेजी से गिरावट के जिले में 161 संक्रमितों की पहचान हुई है। हमेशा की तरह बिलासपुर शहर में सर्वाधिक मरीज पाए गए हैं। जिले में पाए गए कुल मरीजों में महिलाओं की संख्या 72 दर्ज किया गया है।                 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    मंगलवार को कोरोना संक्रतों का ग्राफ गिरा है। बावजूद इसके बिलासपुर शहर में सर्वाधिक संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार को कुल 161 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर में कुल 119 दर्ज किया गया है। महिलाओं की संख्या 53 और पुरूषों की संख्या 66 है। कोटा में दस महिला और इतनी ही संख्या पुरूषों की मिली है। कुल 20 मरीज पाजीटिव पाए गए हैं। 

तखतपुर में 7 महिला और 9 पुरूषों को मिलाकर कुल 16 संक्रमितों की पहचान हुई है। बिल्हा में तीन पुरूष और 2 महिलाओं को मिलाकर कुल 5 लोग पाजीटिव हैं। सबसे कम संक्रमित मस्तूरी में मात्र एक पुरूष संक्रमित पाया गया है।

close