नवपदस्थ आयुक्त ने कहा..एक सप्ताह में पूरा करें डोम..7 दिन बाद फिर करूंगा निरीक्षण..निर्देशों को गंभीरता से लेंगे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर… नगर पालिक निगम बिलासपुर के नव पदस्थ कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने आज विकास कार्यों का जायजा लिया। त्रिपाठी ने व्यापार स्थिति निर्माणधान प्लेनेटेरियम स्थल पहुंचकर एक सप्ताह के भीतर डोम  निर्माण पूरा करने को कहा। साथ ही भारतीय नगर से महाराणा प्रताप चौके बीच अधूरे स्मार्ट रोड को प्राथमिकता के आधार निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा। इसके अलावा त्रिपाठी ने मिट्टी तेल गलती स्मार्ट सिटी रोड का भी निरीक्षण किया।
 
                             नगर पालिक निगम के नवपदस्थ कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने शनिवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहें निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नव पदस्थ आयुक्त ने व्यापार विहार स्थित निर्माणाधीन स्मार्ट सड़क पर पैदल चल  जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने भारती नगर चौक और महाराणा प्रताप चौक के बीच बचें कार्य को ज़ल्द से जल्द पूरा करने को कहा। 
 
            बताते चलें कि महाराणा प्रताप चौक के पास रोड को लेफ्ट फ्री रखना है। यूटिलिटी डक्ट और एप्रोच रोड का काम होना बाकी है। दोनों ही काम को लेकर कमिश्नर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया। भारती नगर चौक में क्रांकीटीकरण कर निर्माण को  पूरा करने की बात कही। 
 
एक सप्ताह में पूरा करें डोम
 
                        आयुक्त त्रिपाठी ने व्यापार विहार में बन रहे प्लेनेटेरियम का निरीक्षण किया। प्लेनेटेरियम का पूरी तरह से जायजा लेने के साथ ही आयुक्त ने प्लेनेटेरियम में एक सप्ताह के भीतर डोम लगाने का निर्देश दिया। उन्होने सप्ताह भर बाद दोबारा निरीक्षण की बात कही। डोम के बाद अंदर और बाहर रंग रोगन कार्य  शुरू करने के अलावा चेयर इंस्टॉल करने का निर्देश दिया।
 
          आयुक्त ने इस दौरान स्मार्ट सड़क में पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी के नाम का बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा स्मार्ट रोड का विस्तार कर तिरंगा चौक से सांई मंदिर तक बन रहे सड़क को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की बात भी कही।
 
पानी का करें छिड़काव-कमिश्नर 
 
          व्यापार विहार स्थित स्मार्ट रोड के निर्माणा के दौरान उठने वाले धूल को लेकर आयुक्त ने चिंता जाहिर की। इस दौरान मौजूद निगम अधिकारियों से आयुक्त ने कहा कि पानी का छिड़काव किया जाए। यथा सम्भव प्रयास किया जाए कि आम जनता को होने वाले निर्माण कार्य से किसी प्रकार की परेशानी ना हो । उन्होने यह भी कहा कि बताए निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। एक सप्ताह बाद सभी स्थलों तक पहुंचकर ना केवल जायजा लूंगा। बल्कि दिए गए निर्देशों पर कितना अमल किया गया..इसका हिसाब भी लिया जाएगा।
close