मंडप में शादी रचाते बलात्कारी दूल्हा गिरफ्तार..पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–– बिलासपुर पुलिस ने बलात्कारी दूल्हा को मंडप से गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि एक दिन पहले ही लड़की ने गृहमंत्री से बलात्कार होने की शिकायत की थी। मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बलात्कारी दूल्हा को कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र स्थित खरमोरा के राठौर भवन से मंडप से धर दबोचा है। 
 
                         बिलासपुर पुलिस ने आज बलात्कारी दूल्हा योग गुरू दुर्गेश राठौर को कोरबा जिले से शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले ही लड़की ने गृहमंत्री से शिकायत की थी। लड़की ने बताया कि सिविल लाइन थाना में दैहिक शोषण का अपराध दर्ज कराने गयी। लेकिन पुलिस ने धारा 155 का अपराध दर्ज किया।
      
              मंत्री के निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज लड़की मुलायजा कराया। आज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते लुए आरोपी को  शादी के मंडप से धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई की गयी। आरोपी को कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र में खरमोरा स्थित राठौर मंडप से शादी के दौरान गिरफ्तार किया है।
       पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अन्य युवती से विवाह रचा रहा था। इसी दौरान बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हा को मंडप में ही गिरफ्तार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम दुर्गेश राठौर है।
close