साढ़े 36 लाख रूपयों से तैयार होगी सड़क..विधायक ने किया भूमिपूजन..बताया..नहीं करेंगे गुणवत्ता से समझौता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नगर विधायक शैलेष पांडेय ने लाला लाजपत राय नगर के सरजू बगीा में सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। विधि विधान से पूजा पाठ के बाद शैलेष पाण्डेय ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। विधायक पाण्डेय ने बताया कि वार्ड क्रमांक 31 स्थित सरजूर बगीचा में 36.57 लाख की राशि से सड़क निर्माण किया जाएगा।
 
            नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 31 स्थित लाला लाजपत राय नगर के सरजू बगीचा में सड़क निर्माण के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद शहजादी कुरैशी समेत स्थानीय गणमान्य नागरिक और अधिकारी विशेष से मौजूद थे। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य 36.57 लाख रुपये से किया जाएगा। सड़क निर्माण विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। लोगों की जर्जर सड़कों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
 
                शैलेष पाण्डेय ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही समय सीमा के अन्दर सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना होगा। कार्यक्रम में जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, दुर्गा कंवर, सोमशेखर विश्वकर्मा, पार्षद शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, सतीश मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रणब वर्मा, रवि ठाकुर, राजू अवस्थी, संदीप बाजपाई, सुधीर सोनी, सुमन अवस्थी, बबलू यादव, नमिता मिश्रा, शाश्वत तिवारी, अमृत गुप्ता, अंकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
 
 
 
close