वायरल हो रहा मंत्रालय का तथाकथित नोटशीट.. सीएम ने किया है..सप्ताह में 2 दिन का अवकाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-जगदलपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के एलान के बाद मंत्रालय का एक तथाकथित नोटशीट पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में जमकर चल रहा है। तथाकथित मंत्रालय के नोटशीट में सप्ताह में दो दिन की छुट्टी और काम के घंटों का जिक्र है। बताया गया है कि अब मैदान और सामान्य स्थानों में काम काज का समय और घंटा किस तरह एक समान होगा।
 
             जानकारी देते चलें कि 26 जनवरी को झण्डारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए तोहफा का एलान किया। कर्मचारियों के लिए सप्ताह में अब दो दिन का अवकाश की भी घोषणा की है। इस बात को लेकर एक मंत्रालय का एक तथाकथित नोटशीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 
 
                        नोटशीट में बताया गया है कि सीएम के मंशानुसार अब शासकीय कार्य सप्ताह में पाच दिन होगा। वर्तमान में प्रचलित नियमों के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश निर्धारित है। अब प्रत्येक महीने के पहले और अंतिम सप्ताह के शनिवार को भी कार्यालय बंद रहेंगे। वर्तमान में मंत्रालय और  विभागाध्यक्ष कार्यालय में कार्यालयीन समय सुबह
10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक है। इसी तरह मैदानी कार्यालयों में भी सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय का संचालन होता है। इस प्रकार प्रतिमाह 22 से 23 दिन कार्य दिवस होता है।
 
                इसलिये प्रतिदिन 7 घंटे कार्य अवधि होते है। इसमें भोजन अवकाशभी  शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब  कार्यदिवस में फेरबदल किया जा रहा है। 
close