शासकीय अशासकीय कार्यालयों में लहराया तिरंगा…मुख्य अतिथियों ने दी आजादी की बधाई…जगह जगह बांटी गयी खुशियों की मिठाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— देश प्रदेश और जिले में आजादी का पर्व बड़े ही जोश खरोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय अशासकीय कार्यालयों में झण्डा पहराकर लोगों ने आजादी का उत्सव मनाया। जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन स्थित मैदान में मनाया गया। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने झण्डा पहराकर परेड की सलामी ली। इसी क्रम में संभागीय मुख्यालय स्थित अलग अलग कार्यालयों में विभागीय प्रमुखों ने झण्डा पहराकर झण्डे को सलामी दी।

पुलिस लाइन मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस लाइन मैदान में आजादी पर्व पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तखतपुर विधायक संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने झण्डारोहण किया। शरीदों के परिवार को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। रश्मि आशीष ने श्रेष्ण कर्मचारियों,अधिकारियों को सम्मानित किया। जिले के सर्वश्रेषण गौठानों को भी पुरष्कृत किया।

 

कलेक्टर कार्यालय और कम्पोजिट भवन में कार्यक्रम

 

कलेक्टोरेट और नए के साथ पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में झण्डारोहण कलेक्टर संजीव कुमार झा नेे किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  राष्ट्रगान गाया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर श्रद्धा सुमन भेंट किया। इसे दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी समेअन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ भवन में संसदीय सचिव ने किया झण्डारोहण

छत्तीसगढ़ भवन में स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने झण्डारोहण किया। सलामी दी…और कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

संभागायुक्त कार्यालय में झण्डारोहण

कमिश्नर कार्यालय और  निवास में संभागायुक्त के.डी. कुंजाम ने झण्डारोहण किया। इस दौरान पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल समेत उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों राष्ट्रगीत गाया। संभागायुक्त कुंजाम ने सभी लोगों को आजादी की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के पहले कमिश्नर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू और स्टाफ विशेष रूप से मौजूद था।

close