कभी खाली नहीं रहती इन राशि वालों की तिजोरी, रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Shri Mi
3 Min Read

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र मिलता है इन बारह राशियों में से कुछ ऐसी राशियां है जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग थोड़ी मेहनत करने के बाद भी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं और जीवन में हर सुख-सुविधा का लाभ उठाते हैं। तो चलिए जानते है इन राशियों के बारे में…

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिंह राशिः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशिवालों पर मां लक्ष्मी की विषेश कृपा रहती है। सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सिंह राशिवाले बुद्धि से बहुत तेज होते हैं अपनी के बल पर ये हर मुकाम हासिल करते हैं। इस राशिवाले लोगों को जीवन में हर सुख-सुविधा मिलती है। ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में हो सफलता ही पाते हैं। ये अपना जीवन ऐशो-आराम से काटते हैं।

वृषभ राशिः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र ग्रह धन और संपदा का प्रतीक है। शुक्र का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए वृष राशिवाले लोगों पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा रहती है। वृषभ राशि वालों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इन लोगों के पास हमेशा अपार धन-दौलत रहती है।

मीन राशिः मीन राशिवाले सभी राशियों में सबसे लकी मानी जाती है। मीन राशिवाले किस्मत हमेशा इनका साथ देती है इसलिए ये जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं। यह राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक है इसलिए इनमें पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। ये लोग हमेशा अपने आप को और बेहतर करने की कोशिश में लगे रहते हैं इसलिए जीवन में ये ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

मिथुन राशिः मिथुन राशिवालों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए जीवन में ये बहुत धन अर्जित करते हैं। ये हर सुख-सुविधा के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। इन्हें जो भी चुनौती मिलती उसे वे पूरी कुशलता के साथ पूरा करते हैं। मिथुन राशिवाले स्वभाव से काफी जिज्ञासु किस्म के होते हैं। इसलिए ये किसी भी क्षेत्र में अपने कदम रखने से पीछे नहीं हटते और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close