MP CG के ये मंत्री चुनाव हारे

Shri Mi
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, भूपेश बघेल सरकार के उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित नौ मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य की 90 विधानसभा की सीटों में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर सिमटकर गई है। इसके अलावा एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिली है।

राज्य सरकार के उप-मुख्यमंत्री सिंहदेव के अलावा मंत्री शिवकुमार डहरिया – आरंग से, नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू,साजा से रविंद्र चैबे,सीतापुर से अमरजीत भगत, कोरबा से जयसिंह अग्रवाल और कोंडागांव से मोहन मरकाम को हार का सामना करना पड़ा है।

एमपी में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है और सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है, तो वहीं शिवराज सरकार के मंत्री 12 मंत्री चुनाव हार गए हैं।

राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना अंतिम दौर में पहुंच रही है और भाजपा सरकार बनाने की राह पर है, मगर राज्य सरकार के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

शिवराज मंत्रिमंडल के हारने वाले मंत्रियों में दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हरदा से कमल पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे, पोहरी से सुरेश धाकड़, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव हार गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close