Happy Holi 2024 Wishes: इस होली अपने प्रियजनों को भेजकर कुछ खास अंदाज में इस पर्व की बधाई दे

Shri Mi
2 Min Read

Happy Holi 2024 Wishes: देशभर में रंग और खुशी का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद से ही रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है और अगले दिन रंगों की होली की रौनक दिखाई देती है. होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च 2024 को होली रंग से खेली जाएगी. इस दिन लोग गिले शिकवे भूलकर दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं. होली का त्योहार जीवन में अनेक खुशियों के रंग भर देता है. परिवार, समाज को समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. होली के अवसर आप भी अपनों को ये खास शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व को उमंग के साथ मनाएं.Happy Holi 2024 Wishes

कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव
आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

रंगों के होते कई नाम
कोई कहे लाल कोई कहे पीला
हम तो जाने बस खुशियों की होली
राग द्वेष मिटाओं और मनाओ होली

फाल्गुन की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi 2024 Wishes

रंग के त्योहार में
सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो,
आपका संसार

गिले-शिकवे भूल जाओ
मन गलियारें चहके
ऐसी सतरंगी चादर फहराओ
आओ सब मिलकर होली मनाओ

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं/

Happy Holi 2024 Wishes
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close