शाम पांच बजे तक प्रदेश में अनुमानित 67 प्रतिशत मतदान….बिलासपुर जिले में 61 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट…बिल्हा में सर्वाधिक वोटिंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— दूसरे चरण  के मतदान में प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मतदान किया। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पांच बजे तक प्रदेश में अनुमानित 67.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में करीब 61.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव कार्यालय के अनुसार मतदान की प्रक्रिया अभी भी जारी है। जो भी मतदाता कैम्पस के अन्दर दाखिल हुए है। सभी के वोटिंग के बाद वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।

 चुनाव कार्यालय से मिला जानकारी के अनसुार प्रदेश में शाम पांच बजे तक 70 विधानसभा में करीब 67.34 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। आंकड़ा अभी प्रारम्भिक जानकारी के आधार अनुमान पर जारी किया गया है। बिलासपुर जिले के 6 विधासभा क्षेत्रों में शाम पांच तक अनुमान  के अनुसार करीब 61.43 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

बिलासपुर निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक जिले में 61.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 59.08 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। बिलासपुर नगर विधानसभा में 56.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बिल्हा विधानसभा में सर्वाधिक 66.39 प्रतिशत लोगों ने अपने अधिकार का उपयोग किया है।

चुनाव नियंत्रण कक्ष के अनुसार कोटा विधासभा क्षेत्र में 65.69 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है।  तखतपुर विधानसभा में करीब 61.50 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग में भाग लिया है। इसके अलाव  मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 59.50 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ है।

close