अब तक बिलासपुर को करीब 108 करोड़ का भुगतान…PHE मंत्री ने नगर विधायक के सवाल का दिया जवाब…484 काम अपूर्ण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर/ रायपुर—बुधवार को विधानसभा में  जल जीवन मिशन के सवाल का जवाब मंत्री रूद्र गुरू ने दिया। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के सवाल पर मंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में बिलासपुर के लिए पीएचई विभाग को कुल करीब 108 करोड दिया गया है। अभीतक कुछ काम पूरे हुए हैं तो कुछ की अभी शुरूआत नहीं हुई है। जबकि 21 काम प्रगति पर है। 
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान बिलासपुर के लिए जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। सदन में शैलेष पाण्डेय ने सवाल किया कि पिछले दो सालों में नल जल योजना के लिए शासन से बिलासपुर को कितनी राशि आवंटित हुई है। कितनी कितनी राशि का टेंडर किस किस संस्था को दिया गया है..? और अभी तक कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं..?
बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय के सवाल पर पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरु ने सदन को जवाब दिया। उन्होने बताया कि पिछले 2 सालों में जल जीवन मिशन से बिलासपुर जिले को 107.88 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। अभी तक 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 484 अपूर्ण है। जबकि 21 कार्य प्रगति पर हैं।
मामले मे नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना महत्वपूर्ण योजना है। राज्य सरकार इसे गंभीरता से कर रही है। लेकिन शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण होने से जनता को लाभ मिलेगा।
close