Aaj Ka Rashifal 7 December 2022: वृष राशि के जातक आज आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आएंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Shri Mi
4 Min Read

Horoscope Today, Daily Rashifal 7 December 2022 : मेष : आज जॉब में परफार्मेंस सुखद है। आपको काम के बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरुरी होगा। गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। छात्र लाभान्वित होंगे। खर्च की स्थिति मन को परेशान करेगी। गरीबों की मदद करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वृष : आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। बदलते मौसम की वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन : नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बनेगा।अविवाहित शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

कर्क : आज व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आज का दिन परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कोई रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर से किसी खास बात को लेकर उलझ सकते हैं। व्‍यापार ठीक रहेगा।

कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है। आपसी सामंजस्‍य बनाकर रहें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। पति-पत्‍नी के बीच की परेशानी दूर हो जाएगी।तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। तनाव के कारण बीपी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम जुड़ रहे हैं।

धनु : व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। करियर में आप अपनी मेहनत और प्रयासों के द्वारा प्रगति करेंगे। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। पिता की सेवा करें।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। कदम-कदम पर सहायता मिलती रहेगी। व्‍यापारिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ होगी। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। अभी निवेश करने से बचें।

मीन : आज पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आज सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से उन्‍नति होगी। आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी समय बेहतर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close