Aaj Ka Dainik Love Rashifal 1 September 2023: किस राशि को मिलेगा तकदीर का साथ, किसका रुठा रहेगा भाग्य

Shri Mi
12 Min Read

Aaj Ka Dainik Rashifal 1 September 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

आज की तिथि-द्वितीया 11:50 PM तक उसके बाद तृतीया

आज का नक्षत्र-धनिष्ठा 08:47 PM तक उसके बाद शतभिषा

आज का करण-तैतिल और गर,वणिज

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शूल

आज का वार- शुक्रवार,

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त होगी। बिजनेस में यदि आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहे थे, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें, तभी आप आगे बढ़े। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जिसके साथ-साथ आप अपनी संतान की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

आज क्या न करें-आज ज्यादा खर्च न करें

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के कारण समस्या होगी और बढ़ते खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको किसी अज्ञात भय के कारण आपका मन परेशान रहेगा। खर्चे पर आपने यदि लगाम नहीं लगाई, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में सदस्यों की जरूरतों को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे

आज क्या न करें- आज पार्टी और यात्रा से बचें

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज फलदायक रहने वाला है। आपकी आय में आशातीत वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज पार्टनरशिप में कोई भी डील फाइनल ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको किसी काम के लिए अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विरोधियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।आज क्या न करें- आज प्रेम में न पडे तो अच्छा रहेगा म

आज का शुभ रंग -लाल

आज का मंत्र- आज घर में नीले रंग की महत्ता पर जोर देंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। संतान के करियर में अच्छा उछाल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको रोजगार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपने मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं।

आज क्या न करें- आजप्रेम में न पडे तो अच्छा रहेगा

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- घर के मंदिर में पीले रंग का इस्तेमाल लाभ देगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो वह पूरा अवश्य होगा। आप अपने रुके हुए कामों के लिए लिस्ट बना लें, तभी वह उन्हें आप समय रहते पूरा कर पाएंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को को लेकर कोई निर्णय आज भावनाओं में बहकर ना रहें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग विवाह बंधन में बंधने के लिए परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

आज क्या न करें-आज क्रोध से काम बिगडेगा. इससे बचें

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज सूर्य को लाल फूल और जल चढ़ाएंगे तो धन लाभ मिलेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आज समस्याओं से भरा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन उसमें यदि आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद लेंगे, तो वह दूर हो सकती है। आपको आज कोई चोट चपेट के लगने की पूरी संभावना है, इसलिए आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

आज क्या न करें- आज मांस मदिरा न करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या दूर होगी। आपका कोई रुका हुआ काम तो पूरा होगा, लेकिन उसमें कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी और आपके विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपने चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाएगा।

आज क्या न करें- आज मां से झूठ न बोलें

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज साग गाय को खिलाएंगे तो परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में कुछ नई भावनाओं का अनुभव होगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। विद्यार्थियों को मानसिक भार से मुक्ति मिलती नजर आ रही है। किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि किसी संपत्ति का सौदा करें तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य कर लें। शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद रहेगी।

आज क्या न करें- आज साथी से धोखा खाएँगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – आज कपूर जलाएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज सामान्य रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। संतान से यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करके आगे बढ़ेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

आज क्या न करें- आज दिल में दर्द होगा

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- भगवान शिव की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसका खर्च भी आपकी जेब पर ही पड़ेगा। आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज क्या न करें- आज लोग आपके बारे में बाते करेंगे

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज आज मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज जनता को जागरूक करने का मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी, जिससे आप तरक्की करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपके वरिष्ठ सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

आज क्या न करें-आज बिना मतलब के बोलने से बचें

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज का दिन पीपल के सामने दीप जलाएं तो रिश्ते बनेंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपको नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। व्यवसाय में यदि कोई काम लटका हुआ था आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजें लेकर आएंगे। जिससे वह बाद में आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

आज क्या न करें-आज नया कपड़ा न पहने।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close