भारत की प्रथम नागरिक ने माता महामाया का किया दर्शन..विधि विधान से उतारी आरती…मांगा आशीर्वाद…मुख्य मंत्री ने भी किया दर्शन….फिर केन्द्रीय विश्वविद्यालय रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भारतीय गणराज्य की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड पर महामहिम मुर्मु का हैलीकाप्टर पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री भी नजर आए। प्रदेश के मुखिया के साथ देश की प्रथम नागरिक हेलीपेड़ से सीधे आदिशक्ति जगदम्बा का दर्शन करने  कार से रतनपुर रवाना हुई।

           रतनपुर में महामाया ट्रस्ट के अध्यक्ष कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने अपनी टीम के साथ देश की प्रथम नागरिक का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जगदम्बा दरबार आने के लिए स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे सुरक्षा के बीच माता के गर्भगृह के सामने पहुंची। मातारानी का गर्भगृह के सामने पहुंच विधि विधान पूजा पाठ पुजारी ने कराया।

राष्ट्रपति ने  मातारानी के दरबार में पहले तो मत्था टेका। इस दौरान प्रदेश और देश के लिए शुभकामनाओं का आशीर्वाद मांगा। विधि विधान से पूजापाठ कर वैदिय मंत्रों के अनुसार अपनी श्रद्धा सुमन भेंट किया। राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भी माता रानी का दर्शन कर देश और प्रदेश में अमन चैन खुशहाली का आशीर्वाद मागा।

 पूजा  पाठ के तत्काल बाद मंदिर ट्र्सट पमुख पदाधिकारियों और पुजारी से मुलाकात के बाद देश की प्रथम नागरिक सीएम और अन्य अधिकारियों के साथ साथ सीधे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई। इस दौरान क्षेत्र में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था का नजारा देखने को मिला।

close