Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहे ,इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Shri Mi

Aaj ka Rashifal:5 अप्रैल दिन शुक्रवार का राशिफल बताते हैं। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है तो चलिए जानते हैं आज किस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।मेश राशि -परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। किसी अज्ञात भय से आप परेशान रहेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। क्रोध और अतिरेक से बचने की जरूरत है। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Aaj ka Rashifal:वृषभ-नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है और स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि जागेगी। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

मिथुन-मन में आशा निराशा के भाव रहेंगे। लड़ाई झगड़े से दूर रहें। शैक्षिक कार्यों में रुचि जागेगी और खान-पान की और आकर्षित होंगे। व्यर्थ के खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। वस्त्रों पर खर्च कर सकते हैं।

कर्क-इन जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है लेकिन अपना मन शांत रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं

सिंह-आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन मन में कोई चिंता सता सकती है। जिंदगी में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। मन में निराशा और असंतोष के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। पुरानी संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

Aaj ka Rashifal:कन्या-मानसिक शांति महसूस करेंगे। पढ़ने लिखने में रुचि जागेगी और शैक्षिक कार्यों में सफलता भी मिलेगी। धैर्य की कमी आएगी लेकिन आपको स्थिति से संभल कर चलना होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत है।

तुला-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। वाणी में मधुरता रहेगी लेकिन मन में अशांति के भाव उत्पन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में कष्ट हो सकते हैं और व्यापार में भी परेशानी आ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Aaj ka Rashifal:वृश्चिक-नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने के साथ आय भी बढ़ेगी। मन में अशांति रहेगी जो किसी पुराने मित्र से मिलकर शांत हो जाएगी। मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे। धैर्य में कमी आएगी लेकिन सुखद परिणाम आपको शांत करेंगे।

धनु-अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिश्रम की अधिकता रहेगी खर्चे में भी वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और कार्य क्षेत्र में अफसरों के साथ बहस हो सकती है। अति उत्साह में आकर कोई भी कदम ना उठाएं।

मकर-मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं और नौकरी के लिए परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन आलस से काम बिगड़ सकते हैं। आय में व्यवधान आएंगे और खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी।

Aaj ka Rashifal:कुंभ-अपना हर काम धैर्य के साथ करें।अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेगी लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ सभी काम निपट लेंगे। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

मीन-रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए दी गई परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन निर्मित होंगे। वस्त्रों के प्रति आपका रुझान रहेगा। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close