Aaj ka Rashifal: खर्च में वृद्धि ,इन्हे स्वास्थ्य में ध्यान देने की जरूरत

Shri Mi

Aaj ka Rashifal, Horoscope Today,Rashifal 12 February। मेष -आपको निरंतर सफलता मिलेगी जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। ग्रह स्थिति अनुकूल होगी जिससे आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Aaj ka Rashifal, Horoscope Today,Rashifal 12 February।वृषभ: इन लोगों को तनाव से छुटकारा मिलेगा और यह लोग जो सोच रहे हैं वह काम आसानी से कर पाएंगे। उन्नति के अवसर मिलेंगे इसलिए हाथ में आया हुआ काम बिल्कुल भी ना छोड़े। किसी परिचित को मदद की जरूरत लगेगी जिसे आप पूरा करेंगे।

मिथुन

समय की अस्थिरता आपको कई अनुभवों से गुजरने पर मजबूर करेगी। अपनों की बेरुखी थोड़ा परेशान करेगी। परिवार में चल रही उलझन को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुराने निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क

आपको यह आभास होगा कि समय कितना उपयोगी है। जो लोग आपसे दूर रहते थे वह अब आपके पास आने का प्रयास करेंगे। न्याय क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए अधिकारों की प्राप्ति होगी। राजनीतिक उथल-पुथल बनी रहेगी। लोगों के बीच आपकी पूछ परख बढ़ेगी।Aaj ka Rashifal, Horoscope Today,Rashifal 12 February

सिंह

घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नए दोस्तों के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करेंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा और वाहन सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग शेयर मार्केट में काम करते हैं उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या

आज अपने किसी प्रिय मित्र या व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। विवाह से संबंधित जो समस्या चली आ रही है उसका समाधान होगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता के अवसर मिलेंगे।वाहन खरीदी पर धन खर्च कर सकते हैं।

तुला

इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से आप जैसा सोच रहे थे अब सब कुछ वैसा ही होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय काफी अच्छा है। अधिकारी वर्ग के लोग अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करेंगे।Aaj ka Rashifal, Horoscope Today,Rashifal 12 February

वृश्चिक

इस राशि के जातकों के खर्चे में वृद्धि हो सकती है। घर में मेहमानों के आने की संभावना दिखाई दे रही है। जीवनसाथी के सहयोग से कामों को गति दे पाएंगे। दिनचर्या में आया बदलाव आपको खुश रखेगा।

धनु

पुरानी बातों को भूल कर अब आपको नई दिशा की और आगे बढ़ना चाहिए। संतान सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से जो परेशानी चली आ रही थी अब उसका समाधान मिलेगा। समय रहते जरूरी कामों को पूरा कर लें। मित्र का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर

जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।

कुंभ

आपके अब तक सुचारू रूप से चले आ रहे कार्यों में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। कई दिनों से आप जिस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, उससे आज आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्य शैली को सुधारने की कोशिश करें। आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला है।

मीन

किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें उसके बाद ही उसमें हाथ डालें। व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा। संपत्ति का बंटवारा हो सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा सीजीवाल नहीं करता।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close