Aaj ka Mausam: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन

Shri Mi
2 Min Read

Aaj ka Mausam।उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन है। गुरुवार को सुबह कड़ाके की ठंड रही। बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों में कोल्ड डे रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बालाघाट जिले का मलाजखंड और ग्वालियर इससे भी ठंडे रहे। मलाजखंड में तापमान 21 डिग्री और ग्वालियर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर रहेगा। इस कारण कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

बुधवार को भी कई शहरों में बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी रहेगा। 22-23 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बादल रहेंगे। हालांकि, बारिश नहीं होगी क्योंकि बादल काफी ऊंचाई पर हैं। 25 दिसंबर के बाद ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।

बुधवार को बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, दतिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में कोल्ड डे रहा। यहां सर्द हवाओं से ठिठुरन ज्यादा रही। दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी की आशंका बढ़ जाती है। हाइपोथर्मिया खतरनाक अवस्था है, जिसमें तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close