Aaj Ka Rashifal : किस राशि के लिए दिन बेहद शुभ होगा, जानिए दैनिक राशिफल

Shri Mi
8 Min Read

Aaj Ka Rashifal, 21 December 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आपको खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे।Aaj Ka Rashifal

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजआपको सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से अनबन सुलझ सकती है। सीने में विकार संभव है। प्रेम व संतान पक्ष मध्यम है।Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों और करीबियों में भरोसा बना रहेगा। स्वजनों के साथ स्मरणीय पल निर्मित होंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आजसुख में वृद्धि होगी। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। रोजगार में लाभ मिलेगा। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और संतान को भी उनके बारे में सिखाएंगे। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आजअचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपके प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपको अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। दूसरों के मामले में पड़ कर समय नष्ट ना करें। दोस्त आपको गलत रास्ता दिखा सकते हैं। रोमांस का मौसम आज कुछ ख़राब लग रहा है, क्योंकि आपका पार्टनर आज आपसे काफ़ी उम्मीदें लगाएगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज दबदबा बना रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे और जल्दी ही इसके शुभ परिणाम भी हासिल होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी। आज पेश आ रही चुनौतियों को धैर्य से आसानी से समाप्त कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक नए प्लान बन सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा खतरा मौल लेने से बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए। भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा। आपके मन में एक नई उमंग और उत्साह का संचार होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। धन कमाने के नए अवसर मुनाफ़ा देंगे। नए कार्यों को हाथ में लेंगे तो उनमें सफलता मिलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close