जानलेवा हमला में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार…फरार आरोपियों के पीछे पड़ी पुलिस…दावा…जल्द ही सभी को भेजा जाएगा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-जानलेवा हमला में शामिल दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी फरार चल रहे थे। घटना तीन जुलाई की है। पीडित की तरफ से शिकायत बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की खबर दोनो को धर दबोचा गया है।
सिविल लाइन थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मोनू देवांगन अपने साथी पप्पू पटेल के साथ भाई भागवत देवांगन को उसलापुर स्टेशन छोड़ने जा रहा था। मरार गली के आशीष और उसके साथियों ने घेर लिया। मोनू देवांगन ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने गाड़ी को रोककर विवाद किया। बातों ही बातों में आशीष और उसके साथियों ने ईंट, बेल्ट, डंडा से हमला कर दिया।
मोनू ने बताया कि बीच बीच बचाव करने पहुंचे भागवत देवांगन को भी आरोपियों ने मारा-पीटा। भगवान के सिर पर अंदरूनी चोट लगी है। घरेलु उपचार के दौरान 9 जुलाई को गंभीर दर्ज होने पर भगवान देवांगन को अस्पताल में भर्ती किया गया। 
मामले में 307 का अपराध कायम कर आरोपियों की पता साजी शुरू की गयी। आरोपी आशीष कुमार और मनीष मोगली को मरार गली मगरपारा में धर दबोचा गया। पूछताछ कर घटना में उपयोग किए गए हथियार को बरामद किया गया। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया। अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
close